बृजमंडल यात्रा में सौहार्द बनाए रखने की अपील

नवभारतटाइम्स.कॉम
brijmandal yatra appeal to maintain harmony strict action on provocative posts
n NBT न्यूज, नूंह

बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर डीसी अखिल पिलानी की अध्यक्षता में मौलवियों के साथ बैठक की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन सहित अन्य अधिकारी भी रहे।
बैठक के दौरान डीसी अखिल पिलानी ने मौलवियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कदम उठा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।