4 High tech Lifts To Be Installed In Badkhal Sdm Office Costing 8564 Lakhs
बड़खल एसडीएम ऑफिसर बिल्डिंग में लगेंगी चार लिफ्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : बड़खल सब डिवीजन कार्यालय के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। एनआईटीमें मेट्रो मोड के पास नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। जहां एक तरफ बिल्डिंग का सिविल वर्क जारी है, वहीं बिजली संबंधित कामों को भी पूरा करने की तैयारियां की जा रही हैं। इस बिल्डिंग में चार हाई टेक लिफ्ट लगाई जाएंगी। 85.64 लाख रुपये में इस काम को करने की तैयारी पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दी है। बिल्डिंग का स्ट्रक्चर लगभग तैयार हो गया है और अब यहां पर बिजली संबंधित व फिनिशिंग के दूसरे काम होने हैं।