गांव इंछापुरी में तालाब का बदलेगा स्वरूप

नवभारतटाइम्स.कॉम
inchhapuri ponds makeover initiative for water conservation and beautification
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: पटौदी ब्लॉक के गांव इंछापुरी में रेलवे स्टेशन के पास स्थित तालाब का जल्द कायाकल्प होने जा रहा है। तालाब की सफाई, मरम्मत और ब्यूटीफिकेशन के बाद यह न सिर्फ गांव की पहचान बनेगा, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार में भी अहम भूमिका निभाएगा।

यह तालाब लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था। अब इसके विकास से इलाके की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। रेलवे स्टेशन के पास होने की वजह से यहां से रोज गुजरने वाले हजारों यात्रियों को भी एक साफ-सुथरा और आकर्षक परिसर देखने को मिलेगा। योजना के तहत तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। साथ ही पौधरोपण, सफाई और आसपास के क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम भी किया जाएगा। हरियाणा सरकार के कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।