Habitat Society Rwa Takes Action Against Builder Legal Notice Sent For Lift Malfunction Safety Prioritized
हैबिटेट सोसायटी की RWA ने बिल्डर को भेजा लीगल नोटिस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सेक्टर-99ए
शहर के सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसायटी में लंबे समय से लिफ्ट में आ रही खराबी को लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन (RWA) ने सख्त कदम उठाए हैं। निवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिल्डर को लीगल नोटिस जारी किया है। वहीं इसके साथ ही सभी छह लिफ्टों का तकनीकी ऑडिट कराकर रिपोर्ट के आधार पर स्थायी समाधान करने की मांग की गई है।शनिवार को RWA के पदाधिकारियों ने बैठक की। पदाधिकारियों ने बताया कि लिफ्ट के रखरखाव में सुधार के लिए एक अगस्त से नया 24 घंटे एएमसी वेंडर नियुक्त किया गया है। अब किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑन-साइट टेक्नीशन 24 घंटे सोसायटी में उपलब्ध रहेगा, ताकि लिफ्ट खराब होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुरानी फैसिलिटी मैनेजमेंट टीम को हटाकर नई टीम की जिम्मेदारी तय की गई है। RWA अध्यक्ष दलबीर सिंह बैनीवाल ने बताया कि कानूनी कार्रवाई अपनी जगह जारी रहेगी, लेकिन निवासियों की सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर पर तुरंत कदम उठाना भी जरूरी है। सोसायटी के लोगों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना RWA की सर्वोच्च प्राथमिकता है।