चोरी की 8 बाइक बरामद, दो आरोपी किए गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
8 stolen bikes recovered two accused arrested big action by farrukhnagar and sohna crime branch
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

फर्रुखनगर और सोहना क्राइम ब्रांच की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आठ बाइक बरामद की हैं। 23 अप्रैल की रात सेक्टर-47 से एक बाइक चोरी हो गई थी। सदर थाने में मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच फर्रूखनगर ने शुक्रवारको सिविल लाइन्स अग्रवाल धर्मशाला के पास से आरोपी को दबोचा। पहचान आकाश निवासी रसूलपुर, गौतमबुद्ध नगर के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार, आकाश पर पहले से ही लूट और चोरी के 6 मामले दर्ज हैं। चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं।
वहीं, क्राइम ब्रांच सोहना की टीम ने शुक्रवार को सोहना टूरिज्म कॉम्प्लेक्स के पास से आरोपी रफीक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने 5 वारदात का खुलासा किया। इसके साथ ही वाहन चोरी के छह मामले सुलझ गए हैं। नूंह में भी चोरी का रेकॉर्ड है।