छात्रों को घर बैठे मिलेगा समस्याओं का समाधान

नवभारतटाइम्स.कॉम
aktu good news for students solutions to exam results marksheet and degree problems from home
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) और उससे संबद्ध संस्थानों में पढ़ने वाले वर्तमान और पूर्व छात्रों के लिए राहत की खबर है। परीक्षा परिणाम, मार्कशीट या डिग्री से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अब छात्रों को विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छात्रों की सहूलियत के लिए एकेटीयू एक नया 'ऑनलाइन छात्र शिकायत निवारण पोर्टल' शुरू करने जा रहा है। इस पोर्टल पर छात्र अपनी सारी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और घर बैठे उन्हें समाधान मिल सकेगा। विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। छात्र अब घर बैठे परीक्षा परिणाम से जुड़ी शिकायतें, रिजल्ट में सुधार, अंकों का अपडेट, और अंक-पत्र व उपाधि से संबंधित समस्याएं ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि नए पोर्टल पर हर शिकायत की मॉनिटरिंग होगी। एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। पोर्टल बनकर तैयार हो चुका है, इसकी शुरुआत 4 अगस्त से होगी।