अपार्टमेंट मालिकों ने उठाई अधिकारों की आवाज़, कानूनों में सुधार की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
apartment owners raise voice for rights demand legal reforms
nNBT न्यूज, सेक्टर-109

फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशंस(FAOA) की बैठक का आयोजन शनिवार को सेक्टर-109 स्थित क्लब ऑफ लुंबिनी में किया गया। इसमें अपार्टमेंट मालिकों के अधिकारों की सुरक्षा व सोसायटियों के बेहतर संचालन के लिए कानूनी व नीतिगत सुधारों की मांग की गई। हरियाणा के 40 से अधिक अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, विधि विशेषज्ञों और अपार्टमेंट मालिकों ने हिस्सा लिया।
FAOA की पदाधिकारी रितु भरियोक ने बताया कि सदस्यता विवादों के निस्तारण, चुनाव प्रक्रिया, वित्तीय जवाबदेही व मालिकों को स्वत: सदस्यता जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत करने की मांग की गई। बिल्डरों की ओर से कॉमन एरिया व भूमि के हस्तांतरण में देरी, डीड ऑफ डिक्लेरेशन के अनुपालन व हरियाणा अपार्टमेंट ओनरशिप अधिनियम 1983 से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। फेडरेशन ने हरियाणा में महाराष्ट्र की तर्ज पर 'डीम्ड कन्वेयंस' व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई, ताकि भूमि हस्तांतरण में देरी के विवादों का समाधान हो। मेंटिनेंस बिलों पर जीएसटी सीमा 7 हजार 500 से बढ़ाकर 15 हजार करने या 18% दर कम करने व सोसायटियों के मामलों के लिए अलग जिला रजिस्ट्रार नियुक्त करने की मांग रखी गई। तय हुआ कि सुझावों का ज्ञापन सरकार को भेजा जाएगा।