Controversy Deepens Over Toilet Construction In Sector 5 Green Belt Residents Protest
ग्रीन बेल्ट में शौचालय निर्माण पर फिर शुरू हुआ विवाद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सेक्टर-5 : शहर के सेक्टर-5 की ग्रीन बेल्ट में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण को लेकर फिर से विवाद हो गया है। पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-3, 5 व 6 दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि निवासी शुरू से ही ग्रीन बेल्ट में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का विरोध कर रहे हैं। विभागीय स्वीकृति और नक्शा उपलब्ध नहीं कराया गया। यह काम पार्षद करा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद निर्माण कार्य रोका गया। अब ग्रीन बेल्ट में बने ढांचे को हटाकर हरित क्षेत्र को उसकी मूल स्थिति में बहाल करने की मांग की जा रही है। निवासियों के अनुसार, ग्रीन बेल्ट सार्वजनिक हरित क्षेत्र है और यहां किसी भी प्रकार का निर्माण स्थानीय लोगों की भावनाओं के विपरीत है। यदि सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता है, तो उसका निर्माण निर्धारित स्थान पर नियमों के अनुसार कराया जाना चाहिए। वहीं पार्षद परमिंदर कटारिया ने बताया कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। यदि कोई आरोप लगाता है, तो उसके समर्थन में सबूत पेश करे। बिना प्रमाण लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।