कांवड़ से पहले सेक्टर-33 में टूटी स्लैब सही कराने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
demand to fix broken slab in sector 33 before kanwar risk of accident
nNBT न्यूज, सेक्टर-33

शहर के सेक्टर-33 स्थित हंस एन्क्लेव के पास करीब दो महीने से स्लैब टूटी और खुली पड़ी है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम आयुक्त से कांवड़ शिविर से पहले इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी वजह से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। एक अगस्त से क्षेत्र में कांवड़ सेवा शिविर शुरू हो गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी। यदि समय रहते स्लैब की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जनहित और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हंस एन्क्लेव के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर निगम के मनोज अहलावत ने बताया कि क्षेत्र में सफाई का काम किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कराया जाएगा और जहां-जहां भी स्लैब या मैनहोल खुले हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा।