डॉ. नेहा को टीचर एक्सीलेंस अवाॅर्ड

नवभारतटाइम्स.कॉम
dr neha agrawal received teacher excellence award at lucknow universitys convocation ceremony
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : नवयुग कन्या महाविद्यालय , राजेंद्र नगर की रसायन विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. नेहा अग्रवाल को लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में ' टीचर एक्सीलेंस अवाॅर्ड ' मिला।

सम्मान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया।यह पुरस्कार उनके शोध, अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों, पेटेंट, नवाचार, उत्कृष्ट अध्यापन और समाज सेवा के लिए दिया गया। एनएसएस अधिकारी के रूप में उन्होंने पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर भी काम किया है। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।