अलमारी से ~8 लाख चोरी, खाली प्लॉट में फेंका बैग

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad 8 lakh cash stolen from businessmans house by breaking almirah bag thrown in empty plot
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के गांव करनेरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। एक कारोबारी के घर से अलमारी में रखे 8.10 लाख रुपये चोरी हो गया। चोर ने बड़ी सफाई से अलमारी का लॉक खोलकर उसमें से पूरी नकदी निकाली और खाली बैग को घर के पास स्थित खाली प्लॉट में फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिव कॉलोनी शिव मंदिर के पीछे, गांव करनेरा निवासी आशीष शुक्ला ने बताया कि वह अपना खुद का कारोबार करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक प्लॉट बेचा था, जिसकी कुल 8.10 लाख रुपये की राशि उन्होंने एक बैग में रखकर घर की गोदरेज की अलमारी में सुरक्षित रखी थी। पीड़ित के अनुसार, इस रकम में से उन्होंने 14 जुलाई को बैंक से 6 लाख रुपये और 26 जुलाई को 1.50 लाख निकाले थे, जबकि शेष राशि पहले से ही घर में रखी हुई थी।
घटना का खुलासा 30 जुलाई की सुबह हुआ। पीड़ित आशीष और उनका छोटा भाई मोनू सुबह उठे, जब मोनू घर के बाहर अपनी बाइक निकालने गया तो उसने घर के ठीक बगल वाले खाली प्लॉट में आशीष का बैग पड़ा देखा और तुरंत अपने भाई को आवाज दी। कारोबारी आशीष ने मौके पर पहुंचकर बैग चेक किया तो उसमें से पूरे 8.10 लाख रुपये गायब थे।