Faridabad Forgery In Ancestral Land Documents Fir Registered Against Tehsildar And Nephew
पैतृक ज़मीन के दस्तावेज़ में फर्जीवाड़ा, तहसीलदार समेत भाई-भतीजे पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
गाजीपुर गांव में पैतृक ज़मीन के बंटवारे से जुड़े 13 साल पुराने हकत्याग दस्तावेज में फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। इसमें पीड़ित के सगे भाई, भतीजे, सब-रजिस्ट्रार/तहसीलदार और तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड कीपर को आरोपी बनाया गया है। कई साल चक्कर काटने के बाद मिला न्याय : पीड़ित ने वर्ष 2018 में डीसीपी कार्यालय और मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में कई बार लिखित शिकायतें दीं,लेकिन कुछ नहीं हुआ। आखिरकार अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
कोर्ट में दायर याचिका के अनुसार, गाजीपुर गांव निवासी श्रीचंद (62) ने बताया कि वे छह भाई हैं। साल 2013 में सभी की सर्वसम्मति से एक समझौता हुआ कि प्रत्येक भाई के हिस्से में 4 कनाल 8 मरले जमीन आएगी। इसके तहत श्रीचंद और उनके अन्य भाइयों रतन सिंह, सुंदर, संसार ने 11 जुलाई को दस्तावेज के जरिए अपने भाई सुरेश के नाम 4 कनाल 8 मरले जमीन का हकत्याग पत्र जारी किया और मौके पर कब्जा सौंप दिया।