Faridabad Lawyer Defrauds Husband Of Cancer Patient Of Rs 550 Lakh In The Name Of Registry Gave Fake Challans
रजिस्ट्री के नाम पर बुज़ुर्ग से 5.50 लाख रुपये ठगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
मकान की रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी के नाम पर 73 वर्षीय कैंसर पीड़िता के पति से 5.50 लाख रुपये ऐंठने और फर्जी ई-चालान व टीडीएस स्लिप थमाने का मामला सामने आया है। बैंक जांच और ई-ग्रास पोर्टल पर चालान फर्जी पाए जाने के बाद डबुआ थाना पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अरावली विहार सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 निवासी 73 वर्षीय रमेश चंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी बिमला ढल (जो कैंसर पीड़ित हैं) के साथ रहते हैं। उन्होंने पास ही स्थित मकान खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री होनी थी। परिचित के जरिए उनका संपर्क सेक्टर-12 में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता बिजेंद्र से हुआ। आरोपी वकील ने स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस, टीडीएस और अपनी फीस के एवज में कुल 5.50 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने 31 मई से 23 जून 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यमों से कुल 5 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।