Janeshwar Enclave Handover To Rwa Lda Transfers Maintenance Work Relief For Allottees
जनेश्वर एन्क्लेव RWA को हैंडओवर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: LDA ने जानकीपुरम योजना स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट का अनुरक्षण कार्य रेजीडेंट वेलफेयर असोसिएशन (RWA) को सौंप दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को RWA पदाधिकारियों को हैंडओवर पत्र प्रदान किया गया। जानकीपुरम योजना के सेक्टर-जे (विस्तार) स्थित इस अपार्टमेंट के 5 टावरों में कुल 525 फ्लैट हैं, जिनका रख-रखाव अब आवंटियों द्वारा चुनी गई समिति करेगी। हैंडओवर प्रक्रिया के तहत आरडब्ल्यूए को कॉर्पस फंड के ₹5,52,04,406 एफडीआर के रूप में दिए गए। अनुरक्षण कार्यों के लिए ₹10 लाख आरडब्ल्यूए के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी व ज्ञानेंद्र वर्मा ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नेहा श्रीवास्तव और सचिव श्री प्रकाश मिश्रा को पत्र सौंपा।