Lucknow Investigation Of Illegal Encroachments On Panchayat Ponds Intensified Dm Seeks Report
पंचायतों के तालाबों का तैयार किया जा रहा ब्योरा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: राजधानी की ग्राम पंचायतों में तालाबों पर हुए अवैध कब्जों की जांच तेज हो गई है। मोहनलालगंज एसडीएम कोर्ट द्वारा एक तालाब को कब्जामुक्त कर सरकारी खाते में दर्ज कराने के बाद डीएम विशाख जी ने सभी तहसीलों से अभिलेखों में दर्ज तालाबों और उनके मौजूदा अस्तित्व की फोटो सहित रिपोर्ट तलब की है।
सरोजनीनगर में छठ पूजा के लिए विकसित तालाब पर प्रॉपर्टी डीलर के एजेंट ने पक्की बेदियां तोड़ दीं। यह मामला एसडीएम कोर्ट में लंबित है। दुबग्गा में तालाब पाटकर मकान बनाने का मामला भी जांच में है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक तालाब की पुरानी और वर्तमान तस्वीर, अवैध कब्जे की स्थिति तथा अब तक की गई कार्रवाई का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर कब्जे में मिलीभगत या कार्रवाई में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित तहसील के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस मामले में दो लेखपाल और एक नायब तहसीलदार पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।