, अब ठाकुरगंज में सॉइल टेस्टिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow metro phase 1b soil testing begins till thakurganj construction work accelerates
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी में मेट्रो फेज-1बी ( ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर ) के तहत वसंतकुंज से दुबग्गा तक का रूट निर्माण के लिए लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने अब दुबग्गा से आगे ठाकुरगंज तक सॉइल टेस्टिंग और अन्य तकनीकी जांच शुरू कर दी है। इस पूरे हिस्से की भू-तकनीकी रिपोर्ट मिलते ही एलिवेटेड स्टेशनों के पिलरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

अहमदाबाद की कंपनी को मिला जिम्मा
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत ठाकुरगंज से वसंतकुंज के बीच कुल 7 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाने हैं। इनके निर्माण का जिम्मा अहमदाबाद की एक फर्म को सौंपा गया है।

पहला चरण: सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट मिलते ही सबसे पहले मूसाबाग स्टेशन, दुबग्गा सब्जी मंडी और सफेद मस्जिद के पास पिलर बनाने का काम शुरू होगा।

डिपो की तैयारी: वसंतकुंज में प्रस्तावित मेट्रो डिपो क्षेत्र में भी भू-तकनीकी जांच का काम तेज कर दिया गया है।

निवाजगंज के नाले से चुनौती, लग रहे 4-5 दिन

पिलरों की नींव (फाउंडेशन) तय करने के लिए सॉइल टेस्टिंग के साथ टोपोग्रफी सर्वे भी चल रहा है। वसंतकुंज से दुबग्गा तक सर्वे में कोई बड़ी रुकावट नहीं आई है, लेकिन ठाकुरगंज के निवाजगंज क्षेत्र में भूमिगत नाला होने के कारण इंजिनियरों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है, ताकि निर्माण के दौरान नाले के ढांचे को कोई नुकसान न पहुंचे। एक पिलर का तकनीकी डिजाइन तैयार करने में 4 से 5 दिन का वक्त लग रहा है। प्रक्रिया को तेज करने के लिए पहले कराई गई सॉइल टेस्टिंग और टोपोग्रफी रिपोर्ट की भी मदद ली जा रही है।