अब हर शुक्रवार मिलेगा हलवा

नवभारतटाइम्स.कॉम
now halwa will be available every friday big change in mid day meal menu
n NBT न्यूज, लखनऊ: बेसिक और परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के मिड-डे मील (पीएम पोषण) मेन्यू में बड़ा बदलाव किया गया है। अक्टूबर से बच्चों को हर शुक्रवार सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तौर पर सूजी का हलवा दिया जाएगा। सर्दियों के मौसम को देखते हुए बच्चों को गर्म, ऊर्जा से भरपूर भोजन देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

यह नई व्यवस्था अक्टूबर से जनवरी तक प्रभावी रहेगी। कुल 14 विद्यालय दिवसों के दौरान 7 दिन मीठा और 7 दिन नमकीन हलवा परोसा जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए आवश्यक गाइडलाइंस सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को भेज दी गई हैं।