Packed Food Label First Step Towards A Healthy Lifestyle Know Why Its Important
‘पैक्ड फूड का न्यूट्रिशन लेबल हो उपभोक्ता के निर्णय का आधार’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: अगर लोग पैकेट फूड के लेबल पढ़ने की आदत विकसित कर लें तो मोटापा , डायबीटीज, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पैक्ड फूड का न्यूट्रिशन लेबल ही उपभोक्ता के निर्णय का आधार होना चाहिए।
ये जानकारी शनिवार को गोमती नगर में फिक्की फ्लो के लेबल पढ़ेगा इंडिया कार्यक्रम के दौरान न्यूट्रिशन अवेयरनेस एक्टिविस्ट रेवंत हिम्मतसिंका ने दी।उन्होंने कहा कि किसी भी खाद्य उत्पाद में एडेड शुगर, ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट, सोडियम और विभिन्न फूड एडिटिव्स की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। संस्था की चेयरपर्सन सिमरन साहनी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में जागरूक उपभोक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।