Painters Throat Slit While Sleeping After Being Given Alcohol Woman Arrested Bloody Conspiracy Under Pressure Of Marriage
पहले शराब पिलाई फिर सोते समय चाकू से रेता गला, महिला गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
थाना सूरजकुंड क्षेत्र के गांव अनंगपुर में हुई पेंटर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में महिला ही हत्या की आरोपी निकली। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। तकनीकी व गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई। बताया जा रहा है कि पेंटर महिला पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन वह पहले से शादीशुदा था, इसलिए मना कर रहा था। इसी बात से नाराज़ महिला ने हत्या करने की साजिश रची। आरोपी महिला अनीता की पहचान मध्यप्रदेश के जिला रीवा के रूप में हुई है। वह हाल ही में गांव अनंगपुर में किराये पर रहने आई थी। अलीगढ़ के गांव रामपुर शाहपुर निवासी नजाकत अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सदाकत अली पेंटर था। गांव अनंगपुर में किराये के कमरे पर रहता था। हत्या करीब तीन से चार दिन पहले की गई थी। नजाकत अली ने पुलिस को बताया कि उनका भाई 36 वर्षीय सदाकत ओमैक्स सोसायटी में पेंटर का काम करता था और पिछले चार माह से गांव अनंगपुर में किराये के कमरे में रह रहा था। उसकी शादी हो चुकी थी और पत्नी व चार बच्चे गांव में रहते हैं।