पिकलबॉल कोर्ट पर दिखा जोश

नवभारतटाइम्स.कॉम
pickleball craze grows in lucknow players enthusiasm seen in district championship
n NBT न्यूज, लखनऊ : राजधानी में पिकलबॉल का बढ़ता क्रेज शनिवार को जिला चैंपियनशिप में साफ नजर आया। पहले दिन अंडर-19, अंडर-23, ओपन और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। कोर्ट पर खिलाड़ियों की तेज मूवमेंट, बेहतरीन तालमेल और लगातार लंबे रैली पॉइंट्स ने मुकाबलों को रोचक बना दिया। कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं और दर्शकों का ध्यान खींचा। आयोजन सचिव रणवीर सिंह और ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाएं कराई जा रही हैं।