सुविधाओं के लिए सोसायटी में प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम
residents protest for facilities in vrindavan colony builder assures action
n NBT न्यूज, लखनऊ : वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-12 स्थित काहलोन गार्डन सिटी-1 के निवासियों ने शनिवार को बिजली, पानी, सीवर, जलनिकासी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि डेवलपर और बिल्डर की अनदेखी से परिसर की सड़कें जर्जर हैं। उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, स्थायी जलापूर्ति, क्लब, स्विमिंग पूल और अग्निशमन सुरक्षा शुरू करने तथा RWA गठन की मांग की। प्रदर्शन में कर्नल कृपाशंकर लाल श्रीवास्तव, सेंडू पांडेय, माया, हरि सिंह दोहरे, मंजरी मिश्रा और सतीश त्रिपाठी सहित कई लोग शामिल हुए। दोपहर बाद बिल्डर गौरवदीप सिंह ने निवासियों से वार्ता कर अगले सप्ताह बैठक कर सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।