Special Catch up Classes To Run Daily In Primary Schools To Eliminate Learning Gap
रोजाना चलेंगी स्पेशल क्लास
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का ' लर्निंग गैप ' (पढ़ाई का अंतराल) खत्म करने के लिए इस महीने से रोज़ाना विशेष कक्षायें चलाई जाएंगी। शासन के निर्देश पर अब स्कूलों में 'कैच-अप' शिक्षण प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई में पीछे न छूटे। शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक़ अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक हर दिन स्कूलों में 20 से 30 मिनट का नियमित 'कैच-अप' शिक्षण सत्र चलाया जा रहा है। बच्चों पर कठिन किताबों का बोझ डालने के बजाय 'सरल से जटिल' तरीका अपनाया जा रहा है। यानी पहले आसान चीजें सिखाई जा रही हैं, फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है।