Teachers At Lucknow University Will Have To Study Ai Before Students Challenge Increased Due To Syllabus Inclusion
छात्रों से पहले शिक्षक पढ़ेंगे AI
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को सभी छात्रों तक पहुंचाने के लिए मैनेजमेंट से लेकर आट् र्स कॉमर्स तक के सिलेबस में एआई को शामिल किया गया है। लेकिन इन सभी कोर्सों में टीचिंग फैकल्टी अब भी वही है। पुराने शिक्षक ही अब एआई भी छात्रों को पढ़ाएंगे। ऐसे में छात्रों से पहले अब शिक्षकों को एआई पढ़ना पड़ रहा है।
विवि में हाल में मैनेजमेंट विभाग की ओर से सभी विषयों में एआई को शामिल किया गया है। जबकि मैनेजमेंट में एआई का कोई विशेषज्ञ नहीं है। एआई का नया पेपर भी मैनेजमेंट के शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा कॉमर्स व आट् र्स में भी अलग-अलग विभागों की ओर से एआई को सिलेबस में शामिल किया गया है। ऐसे में अब शिक्षकों के सामने चुनौती है कि पहले एआई खुद पढ़ें उसके बाद छात्रों को पढ़ाएं। विभाग कर रहे शिक्षकों को अपडेट: नई चुनौती से निपटने के लिए विभागों ने भी अपने शिक्षकों को अपडेट करना शुरू कर दिया है। मैनेजमेंट विभाग की ओर से हाल में फैकल्टी डिवेलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। मैनेजमेंट की हेड प्रो. रितु नारंग ने बताया कि चुनौती सिर्फ एआई ही नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में बदलाव हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों को उसके हिसाब से अपडेट रहना है।