वाहन फिटनेस पर दी जानकारी

नवभारतटाइम्स.कॉम
vehicle fitness process awareness program inspection with modern technology saving time and money
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : ट्रैवल ऐंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर असोसिएशन (T-TOWA) ने वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर एक परिचय व जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में बख्शी का तालाब स्थित नवस्थापित 'Bharat & Associates Automated Testing Station (ATS)' के अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक से होने वाले वाहन परीक्षण , आवश्यक दस्तावेजों और फिटनेस जांच के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पारदर्शी और सुव्यवस्थित ATS व्यवस्था से वाहन मालिकों की अनावश्यक भागदौड़ खत्म होगी और समय व अतिरिक्त आर्थिक खर्च की बचत होगी। कार्यक्रम में दिनेश सिंह भदौरिया, अनिल शुक्ला और रवि आनंद मौजूद रहे।