'युवा शक्ति विकसित उत्तर प्रदेश की है बड़ी ताकत'

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth power is the biggest strength of developed uttar pradesh deputy chief minister brajesh pathak
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में शनिवार को 'नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान-2026' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह मौजूद रहे। समारोह में शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रतिभाशाली युवाओं का अग्रणी प्रदेश बनकर उभर रहा है। युवा शक्ति ही विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं। संसद में जारी गतिरोध पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष बहस के बजाय हंगामा कर रहा है, जिससे संसद की कार्यवाही प्रभावित हो रही है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता और सीईओ स्वदेश सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और नवाचारी नागरिक तैयार करना है। इसरो वैज्ञानिक अभिषेक ने कहा कि आज युवा नवाचार, डिजिटल माध्यम और सामाजिक अभियानों के जरिए राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा रहा है।