Congresss Unique Protest By Placing Inverted Lotus Flower Cutouts On Road Potholes
सड़क के गड्ढों पर कमल के फूल का उलटा कटआउट रख कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-9: ईएसआई अस्पताल के सामने टूटी सड़क और जलभराव को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष पंकज डावर ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में कमल के फूल के कटआउट उलटे रखकर विरोध जताया।
डावर ने आरोप लगाया कि सड़क पर गहरे गड्ढों और जलभराव की वजह से रोज लंबा जाम लगता है और अस्पताल आने वाले मरीजों समेत आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान मुख्यमंत्री ने गुड़गांव की स्थिति देखी, लेकिन सुधार के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की। उनका दावा है कि विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने जल्दबाजी में गड्ढों में मिट्टी डाल सड़क समतल करने की कोशिश की। चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।