विवादित प्लॉट आवंटन पर LDA को फटकार

नवभारतटाइम्स.कॉम
lda reprimanded by consumer commission on disputed plot allotment provide alternative plot or deposit with interest within 30 days
n NBT न्यूज, लखनऊ : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (द्वितीय) ने विवादित भूमि आवंटित करने और वर्षों तक कब्जा न देने के मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण ( LDA ) को राहत देने से इनकार करते हुए सख्त आदेश जारी किया है। आयोग ने इसे 'सेवा में कमी' और 'अनुचित व्यापार व्यवहार' मानते हुए एलडीए को 30 दिनों के भीतर आवंटी को वैकल्पिक भूखंड देने या 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ जमा राशि लौटाने का निर्देश दिया है।