सुबह-शाम बारिश, दिन में छाई धूप

नवभारतटाइम्स.कॉम
morning evening rain in lucknow sunshine during day meteorological department issues warning
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

मॉनसून की सक्रियता से शहर में बादलों की मेहरबानी कायम है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक शहर के कई इलाकों में अच्छी बारिश से गर्मी काफूर हो गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और बादलों की आवाजाही का सिलसिला भी चला, लेकिन शाम होते-होते मौसम का मिजाज फिर बदला। कई इलाकों में घने काले बादल छाए और हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश ने भिगोया। बुधवार को दिन का पारा 32.9 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि रात का पारा 26.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।
 मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में शहर में इलाकेवार बारिश को देखे तो अलीगंज में 12.8 मिमी, हनुमान सेतु पर 12.2 मिमी, एयरपोर्ट पर 9.2 मिमी और बनी में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार शाम 5:30 बजे तक 0.8 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई।

 वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ के उत्तरी इलाकों में दिन के समय मध्यम से तेज बारिश हुई, जबकि शहर के दूसरे हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है। इस कारण अगले दो दिनों में प्रदेश में कई जगह भारी बारिश होने की संभावना है। लखनऊ में भी अगले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं।