Madarsa Bill 2016 Withdrawn Sp Governments Law Cancelled Yogi Cabinet Approves
मदरसा विधेयक-2016 वापस, दोनों सदनों ने दी मंजूरी
Contributed by: Deep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सपा सरकार में पारित मदरसा (अध्यापकों और कर्मचारियों का वेतन भुगतान) विधेयक-2016 बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों से वापस ले लिया गया। राज्यपाल इसकी वापसी को पहले ही मंजूरी दे चुके थे।
विधेयक का उद्देश्य मदरसा शिक्षकों-कर्मचारियों को वेतन समय पर न मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराना था। दोनों सदनों से पारित होने के बाद तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने आपत्ति जताकर इसे राष्ट्रपति को भेजा था। राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय से समीक्षा कराई, जिसके बाद केंद्र ने इसे वापस लेने की सलाह दी। योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रस्ताव हंगामे के बीच ध्वनिमत से पास हुआ।