11 year old Girl Raped Auto Driver Arrested After Threatening To Kill Father
बच्ची से दुष्कर्म, ऑटो चालक गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : हजरतगंज इलाके में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक पीड़ित बच्ची के पिता की गैरमौजूदगी में घर पहुंचता था। बच्ची को पिता की हत्या की धमकी देकर उसके साथ रेप करता था।
बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित माेनू कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक 5 अगस्त को डायल-112 से सूचना मिली थी कि जवाहर भवन के सामने स्थित सप्रू मार्ग पर रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत हुई है। दूसरी ओर सिटी स्टेशन इलाके में घर में अकेली युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले में किराए पर रहने वाला युवक घर में घुस गया, युवती को चाकू दिखाकर बंधक बनाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित अयान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।