Religares Demerger Proposal Rejected By Rbi Company Says Will Provide Clarification
रेलिगेयर का प्रस्ताव खारिज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को कहा कि एक्सचेंज से मंजूरी मिलने के बावजूद रिजर्व बैंक ने उसके डीमर्जर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी को RBI से 6 अगस्त, 2026 की तारीख वाला एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि आवेदन की जांच की गई है और अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया है। कंपनी ने कहा, ‘इस संबंध में रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (RFL) को भी 7 अगस्त, 2026 का ऐसा ही संदेश मिला है। REL और RFL रेगुलेटर से बात करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर इस मामले में और स्पष्टीकरण देंगे।‘ हालांकि, कंपनी ने कहा कि उसे इस स्कीम के संबंध में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से 'नो ऑब्जेक्शन' और BSE से 'बिना किसी प्रतिकूल टिप्पणी' वाला ऑब्जर्वेशन लेटर मिला था।