बीके अस्पताल में बेतरतीब पार्किंग, विडियो वायरल होने पर काटे चालान

नवभारतटाइम्स.कॉम
bk hospitals chaotic parking police issue challans after video goes viral patients facing difficulties
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

बीके सिविल अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अस्पताल परिसर और मुख्य गेट के बाहर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर कई वाहनों के चालान किए। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि अस्पताल में लगभग हर दिन इसी तरह की स्थिति बनी रहती है। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। अस्पताल में रोजाना करीब दो से ढाई हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने और नियमों की अनदेखी के कारण कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे और अस्पताल के प्रवेश मार्ग पर ही खड़े कर देते हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
लोगों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी के सामने होती है। ऐम्बुलेंस के आने-जाने का रास्ता भी कई बार अवरुद्ध हो जाता है। सीएमओ डॉ जयंत आहूजा ने कहा कि वह इस समस्या को संज्ञान में लेंगे और दिक्कत को जल्द दूर कराया जाएगा।