Loan Agents Body Found In Car Under Suspicious Circumstances Murder Suspected Due To Head Injury
कार में संदिग्ध हालात में मिला लोन एजेंट का शव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, आलमबाग
आशियाना इलाके में कार में लोन एजेंट का संदिग्ध हालात में तीन दिन पुराना शव मिला है। कार अंदर से लॉक थी। परिवारीजनों ने इस मामले में जांच की मांग की है। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट आई है। ऐसे में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टरों ने हार्ट और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है।अंदर से लॉक थी कार
आशियाना के सालेह नगर चौराहे के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में तीन दिन से स्विफ्ट डिजायर खड़ी दी। गुरुवार देर रात कार के अंदर से बदबू आ रही थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने कार के अंदर झांक कर देखा तो एक व्यक्ति सीट पर लेटी हुई हालत में था। पुलिस ने किसी तरह कार का लॉक खोला। पुलिस ने जांच की तो उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। कार मे मिले पेपरों और आई-कार्ड के आधार पर पुलिस ने शव की पहचान ज्ञानेंद्र सिंह (36) के रूप में की। पुलिस ने पीड़ित परिवारीजनों को इस संबंध में सूचना दी। कुछ ही देर में परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि ज्ञानेंद्र मूल रूप से रायबरेली के निराला नगर का रहने वाला था। वह पत्नी प्रियंका और तीन वर्ष की बेटी के साथ आशियाना स्थित पवनपुरी, देवीखेड़ा में किराए के मकान में रह रहा था। आशियाना पुलिस स्टेशन प्रभारी गजेन्द्र राय ने बताया ज्ञानेंद्र निजी डिजिटल लेंडिंग फिनटेक कंपनी में पर्सनल लोन संबंधी कार्य करता था। वह चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर था।
ससुराल के पास किराए पर रह रहा था
पुलिस के अनुसार मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला ज्ञानेंद्र सिंह पवनपुरी देवीखेड़ा मे ससुराल के पास दो माह से किराए के मकान मे पत्नी व तीन वर्षीय बेटी के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार परिवारीजनों का कहना है कि ज्ञानेंद्र अक्सर कार में सो जाता था। पुलिस का कहना है कि ज्ञानेंद्र की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रहीं हैं।