ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक एक्वा मेट्रो को PIB की मंजूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
aqua metro to greater noida west cleared pib approval received
nNBT, रिपोर्ट

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) द्वारा संचालित एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक (सेक्टर-4) तक प्रस्तावित 7.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। अब इसे केंद्र सरकार की अंतिम स्वीकृति के लिए जाएगा। इस फैसले से नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन नेटवर्क का विस्तार होगा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। एनएमआरसी ने पीआईबी के सामने 22 जुलाई को दिल्ली में प्रजेंटेशन दिया था।