सूरतनगर में सप्लाई हो रहा गंदा पानी

नवभारतटाइम्स.कॉम
chaos in suratnagar due to dirty water supply 2000 families troubled risk of diseases
n NBT न्यूज, सूरतनगर

एरिया के फेज-1 और फेज-2 में करीब एक महीने से गंदे पानी की सप्लाई ने करीब दो हजार परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का आरोप है कि लगातार बदबूदार और मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है। मजबूरन लोग उसी को इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गंदे पानी के इस्तेमाल के कारण डायरिया समेत अन्य बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि अब वायरल हेपेटाइटिस फैलने का भी डर सताने लगा है।
फेज-1 निवासी शिव कुमार ने कहा कि पार्षद और रेजिडेंट सोसायटी को कई बार शिकायत दी लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है, जबकि रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, फेज-2 निवासी रामवती ने कहा कि पानी इतना गंदा और बदबूदार है कि लोग नहा नहीं सकते पर कई परिवार यही पानी पीने को मजबूर हैं। अधिकांश घरों में लोग बीमार पड़ रहे हैं। मामले को लेकर पार्षद सुरेखा ने कहा कि जेई को जांच कर समाधान के लिए बोला है पर बारिश के कारण लाइन में कहां दिक्कत है जांच नहीं हो पाई। बारिश नहीं हुई तो जांच कर समाधान किया जाएगा।