गड्ढे में बच्चे की मौत मामले में ठेकेदार की ज़मानत खारिज

नवभारतटाइम्स.कॉम
childs death in pit contractors bail rejected court says ignoring life threatening danger is a serious offense
nNBT न्यूज,ग्रेटर नोएडा

नॉलेज पार्क कोतवाली एरिया में कलाधाम सोसायटी के अंदर बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में छह साल के अव्यान की मौत के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मयूर जैन की अदालत ने आरोपी ठेकेदार मनोज जैन की जमानत याचिका निरस्त कर दी। कोर्ट ने कहा कि हाउसिंग एरिया में बिना सुरक्षा मानकों के गहरा गड्ढा खुला छोड़ना, जानलेवा खतरे को जानबूझकर नजरअंदाज करना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत का आधार पर्याप्त नहीं है।