कस्टमर केयर बन ठगी के आरोप में तीन अरेस्ट, APK फाइल भेज उड़ाई थी रकम

नवभारतटाइम्स.कॉम
customer care scam money siphoned off by sending apk file three arrested
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने खाताधारक सहित तीन आरोपियों नवीन (पंचकूला), अरुण कुमार (जीरकपुर) और दीपक बंसल (पंजाब) को जेल भेजा है।
सेक्टर-3 निवासी एक व्यक्ति ने 3 मई को गूगल से एक कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालकर सामान लौटाने के लिए कॉल किया था। जालसाजों ने खुद को प्रतिनिधि बताकर पीड़ित को वॉट्सऐप पर लिंक भेजा, जिससे मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल हो गई। ऐप इंस्टॉल होते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और ठगों ने खाते से 22 हजार और उसके पिता के खाते से 50 हजार रुपये पार कर दिए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अरुण ने नवीन का बैंक खाता लेकर अपने दोस्त दीपक को दिया था। रकम नवीन के खाते में आई थी, जिसे दीपक ने यूपीआई के जरिए सरगनाओं तक पहुंचाया।