Greater Noida Fire Breaks Out On The 20th Floor Of Migson Ultimo Society Due To Short Circuit Panic Ensues
सोसायटी के 20वें फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,ग्रेटर नोएडा
सूरजपुर कोतवाली एरिया स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में गुरुवार देर रात एक टावर के 20वें फ्लोर पर कॉमन एरिया में अचानक तारों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। पूरे फ्लोर पर धुंए भर जाने के कारण लोगों के अंदर डर का माहौल बना गया। ऐसे में निवासियों ने संयम से काम करते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात टावर सन 3 के 20वें फ्लोर के कॉमन एरिया में बिजली के तारों में आग लगी थी। जिसकी वजह से पूरे फ्लोर पर धुंए हो गया था, ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत हुई।