‘यात्रियों की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता’

नवभारतटाइम्स.कॉम
no compromise on passenger safety bus certification process made easier
n NBT न्यूज़, गुड़गांव: अब नई बसों को सड़क पर उतारने से पहले होने वाली जांच और प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) की प्रक्रिया पहले से आसान होगी। इंटरनैशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईकैट) ने बस बॉडी सर्टिफिकेशन की नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत पहले बस के डिजाइन की जांच होगी। इसके बाद तैयार बस का भौतिक निरीक्षण भी किया जाएगा। सभी सुरक्षा मानकों पर खरी उतरने के बाद ही बस को अंतिम प्रमाणपत्र मिलेगा। मानेसर स्थित आईकैट सेंटर-2 में कार्यक्रम में निदेशक सौरभ दलेला ने बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य केवल प्रक्रिया को आसान बनाना है, सुरक्षा नियमों में कोई ढील देना नहीं।