गौड़ सिटी वन के फर्स्ट एवेन्यू के फ्लैट में गिरा प्लास्टर

नवभारतटाइम्स.कॉम
plaster falls from flat ceiling in gaur city one child narrowly escapes
nNBT न्यूज,ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में करोड़ों रुपये के फ्लैट लेने के बाद भी लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। सोसायटियों की कंस्ट्रक्शन क्वॉलिटी पर निवासी सवाल खड़े कर रहे हैं। गौड़ सिटी वन के फर्स्ट एवेन्यू में गुरुवार रात एक फ्लैट के कमरे की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। कमरे में बैठा बच्चा बाल-बाल बचा है, उसके चोट नहीं आई है। इस घटना विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित महिला अपनी आपबीती बता रही है। लोगों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
सोसायटी के निवासी अनूप कुमार सोनी ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी वन के फर्स्ट एवेन्यू में गुरुवार को देर रात डी टावर में फर्स्ट फ्लोर पर एक फ्लैट में छत का प्लास्टर गिर गया था। अशोक कुमार अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे कमरे में मौजूद थे। ऐसे में अचानक अचानक फ्लैट की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस मामले में एओए अध्यक्ष संजीव पाठक ने बताया कि एक फ्लैट के बेडरूम की छत से प्लास्टर गिरने की घटना हुई है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।