Sensex Falls 455 Points Due To Selling In Banking Stocks Stock Market Declines
बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से 455 अंक गिरा सेंसेक्स
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: लगातार दो दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग और फाइनैंशल शेयरों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों का 80 डॉलर के पार बने रहना बाजार के गिरने की मुख्य वजह रहा। सेंसेक्स 455.59 अंक (0.58%) गिरकर 78,499.17 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 65.35 अंक (0.27%) की गिरावट के साथ 24,570.65 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनैंस का शेयर सबसे ज्यादा 5.90% टूटा। बजाज फिनसर्व में 4.18% की गिरावट आई। इसके अलावा ICICI बैंक, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी गिरावट रही।