शेयर में मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से 1.38 करोड़ ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम
share market profit lure cyber thugs defraud three people of rs 138 crore
nNBT रिपोर्ट, नोएडा

शेयर बाजार में रोजाना मोटे मुनाफे और आईपीओ (IPO) में डबल रिटर्न का झांसा देकर साइबर ठगों ने तीन लोगों से 1.38 करोड़ रुपये ठग लिए। पहले मामले में सेक्टर-78 निवासी महागुन मॉडर्न के अमीन उल्ला खान के अनुसार, सितंबर 2025 में फेसबुक मैसेंजर पर निवेश का झांसा देकर उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ठगों ने भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में 53 हजार रुपये का मुनाफा भी निकलवाया। इसके बाद 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2025 के बीच उन्होंने ठगों के बताए बैंक खातों में 72 लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए।