Significant Increase In Imports From China Estimated To Reach 13163 Billion By 2025 26
लगातार बढ़ रहा चीन से आयात: केंद्र
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : चीन से होने वाला आयात वित्त वर्ष 2021-22 के 94.57 बिलियन डॉलर से बढ़कर साल 2025-26 में 131.63 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी। एक प्रश्न के लिखित जवाब में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि भारत के कुल आयात में चीन का हिस्सा करीब 17% पर पहुंच चुका है। प्रसाद ने बताया कि इन पांच वर्षों में चीन से आयात बढ़ा है।