बीजेपी नेताओं के लिए अभद्र भाषा, FIR दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
video of abusive language against bjp leaders goes viral dadri police register fir
nNBT न्यूज, दादरी

सोशल मीडिया पर विधायक समेत जिले के अन्य बीजेपी नेताओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए विडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर मामले की पुलिस को सूचना दी गई। दादरी पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
दादरी कोतवाली के एसएचओ नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन अगस्त को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जिले के नेता स्वागत समारोह में शामिल हुए थे। उसको लेकर 6 अगस्त को नई आबादी निवासी जुनैद प्रधान ने रैली में पहुंचे 8 बीजेपी नेताओं के लिए अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए विडियो वायरल किया।