16 Lakh Cable Stolen From Noida Airport Police Investigating
एयरपोर्ट से 16 लाख की केबल चोरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, ग्रेनो
नोएडा एयरपोर्ट में टेलीफोन नेटवर्क और डेटा केबल बिछाने का काम कर रही एक निजी कंपनी के स्टोर से करीब 16.70 लाख रुपये कीमत की यूटीपी केबल चोरी हो गई। चोर स्टोर से केबल के 100 बॉक्स ले गए। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लेबोटेक टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर मैनेजर विनय कुमार तिवारी ने बताया कि कंपनी का स्टोर नोएडा एयरपोर्ट परिसर में है। 19 जुलाई को स्टोर का निरीक्षण करने के दौरान यूटीपी केबल के 100 बॉक्स गायब मिले। इसकी लंबाई करीब 35 हजार मीटर है।