Son in law Looted Rs 174 Lakh From Mother in laws Account Police Registered A Case
दामाद ने सास के खाते से उड़ाए 1.74 लाख रुपये
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के बापूनगर में एक महिला की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उसके सगे दामाद ने घर से बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड चोरी कर लिए और खाते से 1.74 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला गीता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बापूनगर निवासी गीता ने बताया कि उनकी छोटी बेटी और दामाद मनजीत पिछले चार महीने से उनके साथ ही रह रहे थे। 20 जुलाई को गीता अपनी बड़ी बेटी की डिलीवरी के लिए अलीगढ़ गई थीं। इसी दौरान घर में अकेले रहे दामाद ने उनकी अलमारी से बैंक के कागजात और एटीएम कार्ड पार कर दिए। जब गीता 13 दिन बाद वापस लौटीं, तो उन्हें बैंक खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। जांच करने पर पता चला कि अलग-अलग तारीखों में कुल 1.74 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। पीड़िता के अनुसार, यह उनकी मेहनत-मजदूरी की जीवनभर की जमापूंजी थी। पुलिस बैंक से ट्रांजैक्शन डिटेल और उन एटीएम बूथों की सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है, जहां से आरोपी ने पैसे निकाले। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।