Those Who Misbehaved With Mp Were Welcomed In Bulandshahr Akhilesh Yadav Targeted Bjp
सांसद से अभद्रता करने वालों का किया स्वागत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बुलंदशहर
सांसद पप्पू यादव के साथ अभद्रता करने के आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी के शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचने पर समर्थकों ने स्वागत किया। दोनों के नैथला हसनपुर गांव पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाएं पहनाईं। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे। इस मामले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भाजपा अपराधियों की बलिहारी है, दोषियों के स्वागत की परंपरा जारी है।बताया गया कि दिल्ली में अभ्रदता करने के बाद हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी पहली बार बुलंदशहर पहुंचे। उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही समर्थक एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों को खुली जीप में बैठाकर बुलंदशहर से नैथला हसनपुर गांव तक रोड शो निकाला गया। रास्ते में भी समर्थकों ने उनका स्वागत किया। हालांकि, सांसद के साथ हुई को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पूरे मामले की स्थिति अलग से जांच का विषय है। इस पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।