,

नवभारतटाइम्स.कॉम
bomb threat to schools court in gurgaon fir registered
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: कोर्ट परिसर, लघु सचिवालय, डीसी ऑफिस और प्रमुख निजी स्कूलों को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज हो गया है। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने एक स्कूल के प्रतिनिधि की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर FIR दर्ज की है। 31 जुलाई की सुबह प्रशासनिक अफसरों, कोर्ट और स्कूलों को एक साथ धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिसमें स्कूलों में 'वंदे मातरम' बंद करने की चेतावनी देते हुए 15 अगस्त तक धमाके करने की बात थी। मेल में 'खालिस्तान नैशनल आर्मी' के गुरअंख सिंह व रुकन शाहवाला का नाम लिखा था।