Noida District Hospital False Ceiling Collapses Patients Narrowly Escape
ज़िला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गिरी फॉल्स सीलिंग, बचे मरीज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा
सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब तीसरी मंजिल पर अचानक फॉल्स सीलिंग भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस हिस्से में सीलिंग गिरी, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, सीलिंग गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद मरीज और तीमारदारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर तीसरी मंजिल पर गाइनी के ऑपरेशन थिएटर के बाहर मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही जारी थी। प्रसव से पहले कई गर्भवती महिलाएं वहांंं टहल रही थीं। इसी दौरान अचानक फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा नीचे गिरने लगा। लोगों का कहना है कि यदि उस समय गर्भवती महिलाएं या अन्य मरीज सीलिंग के नीचे मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।