Youth Brutally Murdered With A Knife For Refusing To Smoke Minor Accused In Custody
सिगरेट पीने से मना करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
पल्ला थानाक्षेत्र के अगवानपुर ओम एंक्लेव पार्ट वन निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया है। मृतक की पहचान 26 साल के किशोरी कनौजिया के रूप में हुई है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। मृतक की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी काे सिगरेट पीने के लिए टोक दिया था, फिलहाल पल्ला पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक के सीने और पीठ में चाकू मारा था। पीठ में चाकू टूटकर फंस गया गया था। बहन ने रोते हुए कहा कि जिसने हमारे घर का चिराग बुझाया है, उसे भी मौत की सजा मिलनी चाहिए। अगवानपुर ओम एंक्लेव पार्ट-1 30 फुट रोड निवासी किशोरी कनौजिया एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार को बारिश के बाद रात करीब 11बजे वह अपने दोस्त दीपक के साथ घूमने निकले थे। माता मंदिर के पास वह दोस्त के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान किशोरी का जानकार एक नाबालिग अपनी जेब से सिगरेट निकालकर दीपक से माचिस मांगी।